Breaking News

QR कोड से मिलेगी परीक्षा केंद्र की लोकेशन, भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोग की हाईटेक व्यवस्था धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर श्री राम स्टोन क्रेशर की अनूठी पहल, मरीजों के बीच पहुंची खुशियां सीएम धामी के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस की सख्ती, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस उत्तराखंड में 8.39 लाख और मतदाता सूची से बाहर होने की तैयारी, प्री-एसआईआर में पहले ही कट चुके 4.53 लाख वोट वीकेंड पर नैनीताल जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी, 4 और 5 जुलाई को लागू रहेगा विशेष डायवर्जन प्लान अब सरकार पहुंचेगी आपके द्वार, 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े में घर-घर तक पहुंचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं

जिलाधिकारी और एसएसपी के अवैध भांग के विनष्टीकरण के सक्त निर्देशों के तहत की गयी कार्यवाही…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

थलीसैण- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान और वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के सक्त निर्देशों के क्रम में तहसीलदार थलीसैंण के नेतृत्व में थानाध्यक्ष थलीसैंण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चौथान में उफरैंखाल क्षेत्र के ग्राम कफलगांव मल्ला, भरनौ एवं पापतोली में बंजर भूमि, भूमिधारकों की भूमि व राज्य सरकार की भूमि पर उगी हुई लगभग 0.340 हेक्टेयर(17 नाली) भांग को मौके पर ही नष्ट किया गया।

 

भांग विनष्टीकरण के दौरान ही संबंधित टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत समस्त ग्राम वासियों को चेतावनी दी गयी कि अपनी भूमि/भवनों के आसपास उगी भांग की खेती को एक सप्ताह के अन्दर स्वयं नष्ट कर दें अन्यथा संबंधित के विरूद्व कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त सभी ग्राम प्रधानों को भी भांग की अवैध खेती को नष्ट करवाने हेतु नोटिस जारी किये गये हैं।

 

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सभी क्षेत्रों में अवैध भांग की खेती के चिन्हीकरण की कार्यवाही गतिमान है।  चिन्हीकरण के पश्चात विनष्टीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। भांग के विनष्टीकरण के दौरान तहसीलदार थलीसैंण आंनद पाल, उप निरीक्षक थाना थलीसैंण संजीव मंमगाई, राजस्व निरीक्षक भीम सिंह असवाल उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!