थलनदी- 127 TA बटालियन से सूबेदार सुनील सिंह, नायक सूबेदार वीरेंद्र सिंह, नायक नत्थी सिंह, helping hand group के पवन कुमार ,ग्राम प्रधान सुनीता देवी ,अभिभावक संघ के सदस्य हर्ष मोहन, सतीश सिंह एवं प्रधानाचार्य रेनू गौड़ द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का अनावरण किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, गढ़ वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Helping hand group मनीष नैनवाल, जितेंद्र ठाकरान, रविंद्र, श्री अंकुश आदि 24 सदस्यों द्वारा छात्र हित में 52011 रुपए की धनराशि प्रदान की गई व छात्र हित में अपूर्व योगदान किया गया। संगीता नेगी स०अ० पीटीआई, रितु मैथानी स० अ० विज्ञान, रीता स० अ० सामान्य को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। सूबेदार सुनील कुमार के द्वारा सभी को हिमालय प्रतिज्ञा कराई गई। हर्षो उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य रेनू गॉड द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


Skip to content











