Breaking News

पुलिस की मुस्तैदी से दो घंटे में मिली नाबालिग, सहेली संग पाटकोट घूमने गई थी 16 वर्षीय बालिका गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

एक व्यक्ति की गुमशुदगी के मामले में क्षेत्रवासियों ने पीड़ित परिवार के साथ तहसील में की जनसभा, सौंपा ज्ञापन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- लालकुआं कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी गुमशुदा व्यक्ति रवि कोहली की बरामदगी को लेकर क्षेत्रवासियों ने पीड़ित परिवार के साथ तहसील पहुंचकर जनसभा की इस दौरान तहसीलदार के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भी भेजा गया। जनसभा के दौरान अपने संबोधन में क्षेत्र के व्यक्तियों ने कहा कि रवि कोहली बीती 6 जुलाई को लापता हो गए थे

 

जिसके बाद परिवार के साथ स्थानीय लोगों द्वारा लगातार खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर 7 जुलाई को लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी तब से लेकर अब तक रवि कोहली का कोई अता-पता नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने कहा है कि पुलिस विभाग की निष्क्रियता की वजह से अभी तक रवि कोहली का कोई पता नहीं चल पाया है

 

और परिवार परेशान है। इधर पत्नी पार्वती देवी ने भी शासन प्रशासन और पुलिस से अपने पति की बरामदगी को लेकर गुहार लगाई है। वहीं क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट कहा है कि जल्द ही रवि कोहली की बरामदगी नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!