Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

यहाँ गहरी खाई में गिरे बाइक सवार, स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बचाई जान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भवाली- दिनांक 10/08/23 को भवाली क्षेत्र अंतर्गत गरमपानी फ्रॉग कैंप के पास मोटरसाइकिल संख्या UP 27 BD 9173 में सवार दो युवक असंतुलित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में शिप्रा नदी में जा गिरे। सूचना मिलने पर तत्काल चौकी खैरना  प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा अधिनस्थ पुलिस बल मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ टीम व स्थानीय जनता के लोगों के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

और लगातार हो रही भारी बरसात में भी 100 मीटर गहरी खाई शिप्रा नदी में उतर कर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक बृजभान यादव पुत्र रामलाल उम्र 28 वर्ष निवासी जखियाकला थाना कला जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश व सवारी अनुज यादव पुत्र विजय बहादुर यादव उम्र 26 वर्ष निवासी जखियाकला थाना- कला जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को गहरी खाई से सकुशल निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी गरमपानी अस्पताल लाया गया।

जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।चालक बृजभान यादव द्वारा पूछने पर बताया कि वह शाहजहांपुर से बद्रीनाथ घूमने जा रहे थे अत्यधिक बरसात के कारण अचानक मोटरसाइकिल रपट कर गिर गई थी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!