Breaking News

पड़ोसी युवक की बहन से हुई कहासुनी, देर रात पड़ोसी की धारदार तलवार से की हत्या…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर: पड़ोसी युवक की बहन के कहासुनी होने पर भाईयो ने शुक्रवार देर रात पड़ोसी प्रकाश चौहान की तलवार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि जांच की जा रही है। मृतक की छोटी बहन काजल की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला निवासी प्रकाश चौहान का परिवार 40 वर्षों से रुद्रपुर में ही रहता है।

 

कुछ साल पहले वे वार्ड नंबर 25 प्रीत विहार फाजलपुर महरौला में रहने लगे थे। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार को प्रकाश ड्यूटी से वापस आकर मोहल्ले के ही शनि मंदिर के पास घूम रहा था। इस दौरान मंदिर के नजदीक रहने वाली युवती से उसकी कहासुनी हो गई। इतने में युवती के तीन भाई मौके पर पहुंचे और प्रकाश पर फंटी से वार कर दिया। इससे वह बहोश होकर गिर गया। इसके बाद तीनों भाई उसे घर के अंदर उठा ले गए,

 

जहां उन्होंने गेट बंद कर प्रकाश की पिटाई की। उस पर तलवार से भी हमला किया। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पुलिस ने हत्या में शामिल एक भाई को पकड़ लिया। घटना के बाद एसपी सिटी मनोज कत्याल व फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!