हल्द्वानी गौला नदी के किनारे लहूलुहान हालत में पड़ी मिली नाबालिक बालिका,जांच में जुटी पुलिस……….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लहूलुहान हालत में हल्द्वानी गौला नदी के किनारे पड़ी मिली बालिका,हालत गंभीर……..

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) कोतवाली क्षेत्र के गौला नदी के किनारे राजपुरा गेट पर मंगलवार शाम एक बालिका के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची बालिका को हॉस्पिटल भेजा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 11 वर्षीय नाबालिक बालिका राजपुरा के रहने वाली है। बालिका के सर और मुंह को पत्थरों से कुचला गया है।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है पुलिस को सूचना मिली कि राजपुरा गेट पर एक बालिका लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी हुई है मौके पर पहुंची पुलिस बालिका को 108 सेवा से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है जबड़ा और सर को पत्थर से कुचला गया है।बताया जा रहा है कि बालिका के पिता नदी में रेता लेने गए थे इस दौरान दोपहर बालिका अपने पिता को खाना लेकर नदी को गई।

 

लेकिन बालिका अपने पिता के पास नहीं पहुंची पिता जब नदी से घर लौटा तो घर पर बालिका नहीं थी परिजनों ने जब बालिका की तलाश की तो पता चला कि बालिका को लहूलुहान हालत में पुलिस अस्पताल ले गई है फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। वरिष्ठ उपरीक्षक विजय मेहता का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है बालिका पर किसने हमला किया है आरोपी की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!