Breaking News

भारी बारिश के चलते उफान पर प्रदेश भर की नदियां,यहाँ बह गई पुलिया…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी-पूरे प्रदेश में भारी बारिश जारी है कई पहाड़ी ज़िलों में मार्ग बंद हो चुके हैं वहीं भूस्खलन की चपेट में आने से कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। गढ़वाल मंडल में रविवार रात को उत्तरकाशी ज़िला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों सहित उच्च हिमालय क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई है। हर्षिल में जालंद्री नदी उफान पर है।

 

जालंद्री नदी पर हर्षिल के निकट एक पुलिया बह गई है। यह पुलिया हर्षिल से क्यारकोटी बुग्याल सहित लम्खागा पास को जोड़ती थी। पुलिया बहने के कारण क्यारकोटी बुग्याल व लम्खागा क्षेत्र से संपर्क कट गया है। वही भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में जारी है जिससे स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!