उत्तराखण्ड उधमसिंह नगर क्राइम

हिस्ट्रीशीटर और पेशेवर अपराधी को गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए किया गया ज़िलाबदर…….

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर-जनपद की सीमा में रहना है तो अपराधी को सदा चारण में रहना होगा अपराधियों की इस सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन में सभी दुराचारी अपराधियों की करायी जा चुकी है, परेड जिसमे सभी दुराचारी अपराधियों को परेड के दौरान सदाचरण में रहने हेतु दी गई थी चेतावनी।

शनिवार को ज़िला मजिस्ट्रेट महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा निर्गत जिला बदर के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के सक्रिय अपराधी / हिस्ट्रीशीटर कौशल शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर 6 आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप जनपद उधम सिंह नगर को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया उक्त कौशल शर्मा थाना क्षेत्र काA श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर/ सक्रिय अपराधी है जिसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के निम्न अभियोग पंजीकृत हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बेस अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की नई दरें जल्द होंगी लागू.....

1.FIR नंबर 325 /2010 धारा 452/323 /506 IPC कोतवाली रुद्रपुर

2.FIR नंबर 605 /2010 धारा 308/323/ 354 /504/ 506 IPC कोतवाली रुद्रपुर

3. FIR नंबर 250 /2012 धारा 452 /323/ 504/ 506 IPC कोतवाली रुद्रपुर

4. FIR नंबर 593 /2012 धारा 147/ 149/ 323/ 504/ 506 /307 IPC, SC/ST एक्ट कोतवाली रुद्रपुर

5. FIR नंबर 539 / 2015 धारा 34/ 147 /148/ 323/ 504/ 506 IPC, 25 A Act कोतवाली रुद्रपुर

6.FIR नंबर 84 /2017 धारा 147/ 323/ 506 IPC थाना ट्रांजिट कैंप

7.FIR नंबर 302/2019 धारा 34 /147/ 148/ 323 /354/ 504 /506 भादवी थाना ट्रांजिट कैंप

8. FIR नंबर 308 /2020 धारा 147 /323/ 504 /506 IPC

9. FIR नंबर 18 /21 धारा 147/323 /504/ 506/427 IPC थाना ट्रांजिट कैंप

 

 

10. FIR नंबर 84/ 21 धारा 323/ 504 /506 IPC थाना ट्रांजिट कैंप

11.Fir 170 / 21 धारा 323/ 504/ 506 IPC थाना ट्रांजिट कैंप

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पीड़िता ने मुकेश बोरा की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्मदाह की धमकी, कहा- 24 घंटे में करें गिरफ्तार

12 Fir 311/21 धारा 307ipc थाना ट्रांजिट कैम्प

13 Fir 245/22 धारा147/323/427/452/504/506ipc थाना ट्रांजिट कैम्प
14 Fir 132/23 धारा 323/504/506/307/34ipc व3/25 Arm act थाना ट्रांजिट कैम्प

 

 

उपरोक्त हिस्ट्रीशीटर कौशल शर्मा के अपराधिक क्रियाकलापों पर अंकुश लगाने हेतु q प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा द्वारा 7/02/2022 को A श्रेणी की हिस्ट्रीशीटर खोली गई,ताकि अपराधी के क्रियाकलापों की निगरानी की जा सके,लेकिन उक्त अपराधी फिर भी अपनी आपराधिक गतिविधियों से बाज नहीं आया,

 

अभी हाल में ही अपने चचेरे भाई पर किच्छा के पेशेवर अपराधी गगन रत्नपुरिया के साथ लामबंद होकर 307 ipc की घटना आवास विकास क्षेत्र में की गई थी जिसमे पुलिस द्वारा अवैध असलाह बरामद कर जेल भेजा गया था, उक्त अपराधी को अभी दो दिवस पूर्व ही थाना बुलाकर प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैम्प सुंदरम शर्मा द्वारा सदाचार में रहने की चेतावनी दी गई,लेकिन आदतन अभ्यस्त अपराधी होने के कारण जिलाबदर की कार्यवाही किया जाना आवश्यक था,इस कारण श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जिला बदर की कार्यवाही हेतु कुशल पैरवी की गई जिसके परिणाम स्वरूप माननीय न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट जनपद उधम सिंह नगर द्वारा सक्रिय अपराधी/ हिस्ट्रीशीटर कौशल शर्मा उपरोक्त का ज़िला बदर का आदेश निर्गत किया गया

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा पर दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़िता द्वारा आत्मदाह करने का निर्णय फिलहाल स्थगित कर दिया……

 

जिसे ट्रांजिट कैम्प पुलिस द्वारा मय पुलिस फोर्स विधिवत रामपुर बॉर्डर से जनपद उधम सिंह नगर की सीमा से बाहर भेजकर जिला बदर किया गया है। यदि उक्त अपराधी 6 माह के अंदर उधम सिंह नगर की सीमाओं के अंदर विचरण करते हुए पाया गया तो तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा तथा अन्य पेशेवर अपराधियों को भी आगाह किया जाता है या तो सदाचरण में बने रहें अन्यथा उक्त प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply