हल्द्वानी-पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां काठगोदाम थाना पुलिस और एसओजी टीम ने गौलापार के खेड़ा क्षेत्र से 102 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है

 

पकड़ा गया तस्कर उधमसिंहनगर के किच्छा का रहने वाले है। जो यहां पर स्मैक की तस्करी करने आया था पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है।

 

एसएसपी ने बताया कि यह तस्कर उधमसिंहनगर से स्मैक लाकर यहां छोटे सप्लायरों को बेचता था अब पुलिस इसके लोकल नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!