Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

कार्तिक हर्बोला बनें भारतीय जनता पार्टी के  युवा मोर्चा का अध्यक्ष……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनें कार्तिक हर्बोला……

लालकुआं- भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद  भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्षों की घोषणा की गई है जिसमें नैनीताल जनपद से कार्तिक हर्बोला को बतौर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इधर कार्तिक हर्बोला के ज़िला अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता किसान मोर्चा नैनीताल जनपद के सोशल मीडिया प्रभारी प्रिंस भारद्वाज ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है साथ ही आलाकमान को भी धन्यवाद प्रेषित किया है।

उन्होंने कहा कि कार्तिक हर्बोला के ज़िला अध्यक्ष बनने पर संगठन और अधिक मजबूत होगा साथ ही युवा भी अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि कार्तिक हर्बोला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रियता के साथ कार्य कर रहे थे जिसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ने के पश्चात उन्होंने अपनी सक्रिय भागीदारी पार्टी के प्रति निभाई थी और इसी का परिणाम है कि उनकी सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें नैनीताल जनपद का युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। इसके लिए वह पुनः पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देते हैं साथ ही कार्तिक हर्बोला के उज्जवल भविष्य की कामना भी करते हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!