Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

वन विकास निगम अध्यक्ष और कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने किया निशुल्क सहायक शिविर का सुभारंभ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने किया निशुल्क सहायक शिविर का सुभारंभ…

कशीपुर- रविवार को साई मंदिर कुंडेश्वरी रोड कशीपुर में अलिमको कानपुर के सहयोग से निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।इस शिविर का सुभारंभ कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी अध्यक्ष वन विकास निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) उत्तराखण्ड सरकार,राजेश कुमार पूर्व राज्य मंत्री और अमन अनिरूद्ध ज़िला समाज कल्याण अधिकारी जी ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार चौहान नोडल ज़िला अधिकारी दिव्यांग पुनर्वास केंद्र रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर द्वारा किया गया।

 

आज इस शिविर में 44 ट्राई साइकिल,7 व्हील चेयर,8 कैलिपर्स,28 कान की मशीन,5 बैसाठी,02 सी पी चेयर,05 मेंटल किट,02स्मार्ट छड़ी,10 छड़ी,आदि वितरित किए गए।सभी के लिए समाज कल्याण विभाग उधम सिंह नगर के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई।इस मौके पर जगदीश लखेड़ा जी राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान देहरादून, मीनाक्षी चौहान मुख्य ट्रस्टी अनमोल फाउंडेशन काशीपुर,भूपेंद्र सिंह ऑडियोलोजिस्ट,कविता भट्ट आर्थो टेक्नीशियन,सतपाल बत्रा,रूपांचल,नंदकिशोर, रतनेश,सचिन,अक्षय,संजय और दिव्यांग जन उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!