Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

किच्छा इंटरार्क कंपनी के गेट में जोरों शोरों पर महापंचायत की तैयारी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

प्रशासन के वादाखिलाफी और समझौता कराने में प्रशासन फेल…..

किच्छा-किच्छा इंटरार्क कंपनी के गेट में महापंचायत की तैयारी जोरों शोरों पर शासन प्रशासन के वादाखिलाफी और समझौता कराने में प्रशासन फेल। भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष करमजीत पड्डा जी ने कहा कि हजारों की संख्या में किसान मजदूर किच्छा में एकत्रित होगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान नेता राकेश टिकैत और किसान संगठन का अपमान किया है।

 

चौधरी राकेश टिकैत  की उपस्थिति में 18 नवंबर को किच्छा में हुई महापंचायत के दौरान जिला की ओर से SDM ,तहसीलदार व CO किच्छा व ALC महोदय द्वारा इंटरार्क कंपनी के भीतर जाकर प्रबंधन के साथ कई दौर की वार्ता की गई ।और उसके पश्चात जिला प्रशासन की ओर से SDM महोदय द्वारा हजारों लोगों की उपस्थिति में पीड़ित महिलाओं ,मजदूरों व छोटे छोटे बच्चों को सार्वजनिक रूप से वचन दिया था

 

कि 15 दिनों के भीतर समझौता कराकर सभी मजदूरों की कार्यबहाली कराने सहित अन्य सभी मामले को हल करा दिया जायेगा । परंतु कोई भी हल नहीं निकाला गया 16 दिन होने जा रहा है जल्द से जल्द अगर उचित हल नहीं निकलता है तो किसान मजदूर संगठन के लोगों ने निर्णय लिया है की महापंचायत की तैयारी दोबारा की जाएगी और कंपनी से लेकर नेशनल हाईवे तक जाम कर दिया जाएगा जिसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन होगा क्योंकि शासन प्रशासन के कहने पर ही धरना को स्थगित किया गया था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!