Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

 8वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध  हालात में हुई मौत के बाद समस्त स्कूल स्टाफ के खिलाफ मुक़दमा दर्ज…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर में सोमवार की दोपहर पं० गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में बाल दिवस के मौके पर 8वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध  हालातों में मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने आज देर शाम महाराणा प्रताप चौक  पर धरना-प्रदर्शन कर स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महाराणा प्रताप चौक पर हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार यूसुफ अली के साथ साथ सीओ काशीपुर वन्दना वर्मा ने कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी और एसएसआइ प्रदीप मिश्रा के साथ मोर्चा संभाला और मौके पर पहुंचकर मामले में निष्पक्ष जांच करते कार्रवाई के आश्वासन देते हुए परिजनों को शांत कराया।

सुबोध गुप्ता का 12 वर्षीय पुत्र मोक्ष गुप्ता पं0 गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में 8वीं कक्षा का छात्र था। बीते रोज भोजन के दौरान लाइन पर लगा मोक्ष अचानक गश खाकर गिर गया और बेहोश हो गया था। बाद में मोक्ष को सरकारी अस्तपाल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में मोक्ष के परिजनों ने स्कूल शिक्षकों की मारपीट से मौत होने का आरोप लगाते हुए  परिजनों ने कोतवाली का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने तीन नामजद शिक्षकों के खिलाफ तहरीर सौंपी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिये हल्द्वानी भेजा गया था। आज दिन में दोपहर बाद आक्रोशित परिजन मोहल्ला कानूनगोयान से मेन बाजार में प्रदर्शन करते हुए जुलूस की शक्ल में एमपी चौक पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।

उन्होंने स्कूल शिक्षकों पर छात्र की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे कोतवाल मनोज रतूड़ी और एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं रोड शो के दौरान एमपी चौक पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा से भी परिजनों ने वार्ता कर न्याय की मांग की। जिलाध्यक्ष ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराईं जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में सीओ काशीपुर वन्दना वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिजन की तरफ से तहरीर प्राप्त हो गई है।

जिसके बाद आईपीसी की धारा 302 के तहत समस्त स्कूल स्टाफ के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि म्रतक छात्र के आक्रोशित परिजनों ने घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे सड़क जाम कर दी थी। काफी समझाने के बाद हाईवे जाम खोल दिया गया। पूरे मामले में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी जांच कर रहे हैं और हर तथ्य और बयानों के आधार पर कार्यवाही की जाएग

और पढ़ें

error: Content is protected !!