एसएसपी ने इंदिरा चौराहा का ट्रैफिक निरीक्षण कर सभी विभाग अधिकारी को दिए दिशा निर्देश…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-आपको बता दें रुद्रपुर मुख्यालय में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी गंभीर नजर आ रहे हैं इंदिरा चौराहे पर उन्होंने सभी रोडो को चेक करते हुए नगर निगम पीडब्ल्यूडी बिजली विभाग और एनएच के अधिकारियों को मौके पर ही बुला लिया और जरूरी दिशा निर्देश देते हुए रोड का चौड़ीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि उधम सिंह नगर में किसी भी सूरत में जाम की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी

 

उन्होंने कहा के नाले से बाहर कोई भी दुकानदार वर्ड काउंटर अथवा कोई भी सामग्री लगाता है और अतिक्रमण करता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों को रोड में आ रहे खंबे को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए अगर आदेश का उल्लंघन किया गया

 

तो उनके खिलाफ एफ़ आई आर करने के लिए निर्देश दिए हैं इस मौके पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी एडिशनल एसपी मनोज कत्याल सीओ अभय सिंह ट्रैफिक सीओ आशीष भारद्वाज कोतवाल विक्रम राठौर एसएसआई सतीश कापड़ी सीपीओ स्पेक्टर राकेश बिष्ट टीआई विजय विक्रम आदि मौजूद रहे

और पढ़ें

error: Content is protected !!