Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

उत्तराखंड के सभी कांग्रेस विधायकों को पार्टी हाईकमान ने किया दिल्ली तलब…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-उत्तराखंड से कांग्रेस के सभी 19 विधायकों को कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है जिसके चलते सभी विधायकों के द्वारा दिल्ली रवानगी करते हुए नजर आ रहे है, हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने कांग्रेस हाईकमान के आदेश मिलते ही दिल्ली आज शाम तक पहुचे की बात कही तो वही कांग्रेस विधायक, सुमित ह्रदयेश ने दिल्ली जाने से पहले बताया कि पार्टी हाईकमान ने सभी को आज शाम दिल्ली आने के लिए कहा गया है

 

और उनके साथ साथ उत्तराखंड के सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली रवानगी कर रहे है। वही हल्द्वानी विधायक, सुमित ह्रदयेश ने कहा कि आज देश मे जिस तरह का माहौल चल रहा है, बीजेपी के द्वारा जातिवाद की राजनीति अपने चरम पर है, अग्निपथ योजना के तहत देश के युवाओं के साथ मजाक किया जा रहा है। जाँच एजेंसीयो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है इस ही सब को लेकर कांग्रेस जानो को एक मंच पर बुलाया जा रहा है

 

तो वही उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक है के सवाल पर कांग्रेस विधायक का कहना है कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट है, और उत्तराखंड सरकार को हर मुद्दे पर एक साथ घेरने का काम किया जा रहा है, कांग्रेस में सब ठीक है, परिवार में कुछ नाराजगी होती है लेकिन परिवार एक जुट रहता है उस ही तरह कांग्रेस परिवार में कभी कभी नाराजगी जरूर सामने आ जाती है लेकिन सब एकजुट होने की बात होती है तो सब एक जुट नजर आते है ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!