Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर के तहत तालाब का किया शुभारंभ।…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

गदरपुर-गदरपुर के पिपलिया नंबर एक गांव में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर जुगल किशोर पंत और मुख्य विकास अधिकारी आशीष भट्टगई ने एक तालाब का शुभारंभ किया, जिलाधिकारी जुगल किशोर पन्ना पंक्ति में बैठकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया और भोजन ग्रहण भी किया। जिलाधिकारी जुगल किशोर पंत ने कहा कि ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद करने के लिए उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया है और ग्रामीणों की समस्याओं को भी जाना है। इस मौके पर जिलाधिकारी जुगल किशोर पंत बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत माननीय प्रधानमंत्री जी की दूरगामी योजना  के तहत उधम सिंह नगर जिले में 25 तालाबों का निर्माण किया जाना है

 

जिसमें जल संवर्धन से संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे आज पिपलिया नंबर एक गांव में 2.25 एकड़ जमीन पर यह तालाब बनाया जा रहा है जिसमें जिसमें तालाब के चारों ओर फलदार छायादार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे साथ ही इस तालाब में मछली पालन भी किया जाएगा जिससे कि ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी जिलाधिकारी जुगल किशोर पंत ने कहा इस तलाक के बनने से भूमि के जल जोकि बहुत नीचे जा रहा है उसमें भी बढ़ोतरी होगी और वाटर लेवल जल्दी नीचे नहीं जाएगा।

 

वही गांव के ही प्रधान मुकेश बाला ने बताया कि उनके गांव में जिलाधिकारी महोदय पहुंचे हैं और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस तालाब का निर्माण अमृत सरोवर योजना में किया जा रहा है जिसमें मनरेगा से सभी काम किए जा रहे हैं। वहीं खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी ने बताया कि आज पिपलिया नंबर एक गांव में जिला अधिकारी पहुंचे हैं जिसमें लगभग 2500000 रुपए की लागत से तालाब का निर्माण किया जा रहा है जिसमें तालाब की दीवारें पक्की की जाएंगी और तालाब के चारों ओर क्यारी की जाएंगे जिसमें वृक्षारोपण भी किया जाएगा और प्राथमिकता छाया दार नीम के पेड़ों की दी जाएगी

और पढ़ें

error: Content is protected !!