Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारम्भ से निकाली गयी पूर्व भव्य कलश यात्रा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-वार्ड नं. 21 रम्पुरा काली मन्दिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारम्भ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने केसरिया झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने भागवत कथा के आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आहवान किया। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में समाज कोई धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है ।

 

उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरतत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

 

इस अवसर पर काले बाबा जी, बिट्टू शर्मा, राजू गुप्ता, कमल सैनी, बंटी कोली ,विशाल मेहरा, हिमांशु मिश्रा, शुभम सैनी ,पवन पाल ,पवन सैनी, पवन कोली, बंटी शर्मा ,विशाल कोली ,विशाल रस्तोगी ,अभिषेक कोली ,रोहित सक्सेना, किशन कोली, आकाश कोली, भारत कोली ,राहुल कोली, अमन प्रजापति ,अनिल प्रजापति ,सनी गुप्ता, आशीष बर्मन ,सचिन सागर आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!