हरिद्वार (वंदना गुप्ता) धर्मनगरी हरिद्वार कुंभ मेले के रंग में रंग चुकी है निरंजनी अखाड़े की भव्य पेशवाई निकाली जाएगी अखाड़े की पेशवाई में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे हरिद्वार के एसएमजेएन डिग्री कॉलेज में बने शिविर से पेशवाई की शुरुआत होगी जो पूरे हरिद्वार का भ्रमण करते हुए निरंजनी अखाड़े में प्रवेश करेगी पेशवाई के दौरान निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी महाराज समेत बड़ी संख्या में साधु संत शामिल होंगे निरंजनी अखाड़ा के सचिव और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि निरंजनी अखाड़े की पेशवाई दिव्य और भव्य होगी पेशवाई की अगुवाई सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर उनकी बातचीत हो गई है वही निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि पेशवाई में इलाहाबाद से लाए गए चांदी के तख्तो ताज हरिद्वार पहुंच गए हैं नासिक से एक बड़ा बैंड भी पेशवाई के लिए मंगाया गया है पेशवाई में उत्तराखंड की सभ्यता और संस्कृति से जुड़े लोक कलाकारों को भी बुलाया गया है जो अपनी अपनी झांकियां प्रस्तुत करेंग धर्म नगरी हरिद्वार में कल का दिन बेहद अहम रहने वाला है क्योंकि पूरे राजसी वैभव के साथ श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के साधु संतों की शाही पेशवाई नगर भ्रमण पर निकलेगी पूरे हरिद्वार में इसका भव्य स्वागत किया जाएगा

Skip to content











