Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

युवक की हत्या से मचा हड़कंप, क्षेत्र में देहशत का माहोल, पुलिस मोके पर जाँच में जुटी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – (आरिश सिद्दीकी) मुखानी थाना क्षेत्र के मल्ला बमोरी में युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। उसके सिर और गले पर चोट के काफी निशान मिले हैं। दाहिना हाथ भी तोड़ दिया गया है। मृतक का शव खेत में मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

हत्या किसने और क्यों की मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। वहीं युवक की हत्या के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। संजय कालोनी लालडांठ निवासी कुणाल बिष्ट उर्फ सोंटा पुत्र नवल किशोर बुधवार की रात नौ बजे घर से निकला था।

 

 

मगर वापस नहीं पहुंचा। गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने मल्ली बमोरी के खेत में उसका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुखानी थाना एसओ दीपक बिष्ट व बनभूलपुरा थाना एसओ नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। साथ ही गले पर सरिए से घाव के निशान है।

 

 

मृतक का उसका दाहिना हाथ भी तोड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक पर डेढ़ साल पहले रोडवेज स्टेशन पर फायर करने के आरोप में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है जांच के बाद हत्यारों का पता चल सकेगा। घटनास्थल पर सोडा व बियर बोलत मिली है। इससे प्रतीत होता है कि हत्या से पहले सभी ने मिलकर शराब पी होगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!