Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, महाराणा प्रताप चौक पर किया प्रदर्शन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) फ्लाईओवर निर्माण की धीमी गति से आक्रोशित व्यापारियों ने आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में एमपी चौक के निकट धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन और निर्माणदायी संस्था को चेतावनी दी कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार न लाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बता दें कि एमपी चौक के समीप बन रहे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर की मनमानी से पिछले करीब साढ़े चार वर्षों से एमपी चौक के इर्दगिर्द के व्यापारी बुरी तरह परेशान हैं। आरओबी निर्माण कार्य से वर्तमान में एमपी चौक व बाजपुर रोड की दयनीय हालत किसी से छिपी नहीं है।

इस संबंध में पिछले दिनों भूख हड़ताल की चेतावनी दिये जाने पर निर्माणदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा 6 मई से बाजपुर रोड पर सर्विस रोड बनाने की बात कही गई थी। लेकिन सर्विस रोड का निर्माण तो दूर एमपी चौक का भी इस वक्त बुरा हाल है। आश्वासन के बावजूद कार्य न होने से खफा प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की काशीपुर इकाई ने जनहित एवं व्यापार हित में आज एमपी चौक के समीप धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!