Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पज प्यारों के नेतृत्व में दरबार साहिब पहुंचा पहला जत्था

संगत ने पवित्र सरोवर में लगाईं डुबकी सुखमानी साहिब का पाठ किया

चमोली-(एम् सलीम खान) देश के विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार सुबह साढ़े नौ बजे विधिः विधान के साथ खोल दिए गए। इससे पहले सुबह नौ बजे लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोले गए।दो साल बाद भव्य रूप से संगत ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया।

 

समुद्र तट से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित देश में विख्यात धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की प्रक्रिया रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे से आरंभ की गई।पज प्यारों की अगुवाई में कपाट खुलने के बाद दरबार साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब सुशोभित किया गया। इसके बाद सुबह दस बजे सुखमानी साहिब का पाठ का आयोजन किया गया।सवा ग्यारह बजे शबद कीर्तन और दोपहर साढ़े बारह बजे हेमकुंड साहिब में इस साल की पहली अरदास की गई।

 

इस मौके पर मुख्य सेवादार जनक सिंह,गोविदघाट गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह, श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पवार सहित अन्य मौजूद रहे।दो सालों के बाद अपने भव्य स्वरूप में शुरू हो रही हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर भ्यूंडार घाटी में उत्साह का माहौल है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!