गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-पढ़े क्या है पूरा मामला…. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में एक 6 महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिये बगैर उसको दफन करने की तैयारी कर रहे थे । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना कुंडा पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं।

 

कुंडा थाना क्षेत्र के सरवरखेड़ा मैं रहने वाले निवासी शकील की 21 वर्षीय पुत्री मंतशा उर्फ गोलो ने करीब तीन साल पूर्व गांव के ही निवासी पुताई का कार्य करने वाले दानिश के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। उसका एक साल का पुत्र है तथा मंतशा करीब 6 माह की गर्भवती बताई गई है।

 

बीते रविवार की सुबह 11 बजे दानिश ने मंतशा की बहन के देवर महेशपुरा निवासी शादाब को फोन करके बताया गया । कि मंतशा कुछ खा-पी नहीं रही है। यदि उसकी मौत होती है। तो उसका परिवार जिम्मेदार नहीं होंगा। जब शादाब शाम करीब चार बजे मंतशा के घर पहंचा गया ।तो मंतशा की मौत हो चुकी थी। दानिश और उसके परिवार वालो ने बिना पुलिस को सूचना दिये बिना उसको दफन करने की तैयारी में जुटे हुए थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!