जाम से मिलेंगी निजात सिंचाई विभाग की जमीन पर पार्किंग बनाने की तैयारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) नगर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए विधायक शिव अरोरा ने शहर की जनता को राहत देने के जिला विकास प्राधिकरण और तेहसील प्रशासन के सिंचाई विभाग की जमीन का निरीक्षण किया। मुख्य बाजार में आने वाले लोगों को अब बहुत जल्द ही विधायक शिव अरोरा पार्किंग की सौगात देने वाले हैं। बुधवार को विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास प्राधिकरण और राजस्व व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

 

सिंचाई विभाग के अतिथि गृह के साथ खाली पड़ी जमीन को पार्किंग के लिए चयनित किया गया है। पांच एकड़ इस जमीन पर करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन पर पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विधायक शिव अरोरा ने विभिन्न विभागों से दो य तीन दिन में जमीन का प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने को कहा है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि वह शीघ्र ही इस पार्किंग स्थल को विकसित करने लिए शासन से मंजूरी मिलते ही पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि नगर वासियों को बहुत बड़ी पार्किंग मिलने जा रही है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर को एक रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।इस दौरान जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष हरीश चंद्र कांडपाल, सचिव एन एस नबियाल,नायब तहसीलदार भरत लाल, सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सोमनाथ, भाजपा नेता अमित नारंग,सुनील यादव, मयंक आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!