रूद्रपुर-(एम सलीम खान)आदर्श कालोनी वार्ड 36 रूद्रपुर में बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर अम्बेडकर पार्क बुद्ध विहार में पहुंच कर स्थानीए लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
माल्यार्पण पूर्व युवा भाजपा नेता एडवोकेट अशोक कुमार सागर के नेतृत्व में वार्ड के युवाओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ सफाई व धुलाई करायी इस दौरान युवा भाजपा नेता एडवोकेट अशोक कुमार सागर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर ने हमें जो दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है हम सभी को उनके बताए गए मार्ग पर चलने की अवश्यकता है।


उन्होंने हमें तीन मूल मंत्र प्रदान किए हैं कि शिक्षित बनो,संगठित रहो,संघर्ष करो हम सभी को इन्हें अपनाना चाहिए तभी देश और समाज का भला हो सकता है,
माल्यार्पण करने वालों में मेयर रामपाल सिंह,एडवोकेट अशोक सागर,सौरभ गंगवार,विकास सागर,सुनील सिंह,किरन पाल,अशोक नेगी, नरेश सागर,शिव कुमार शिब्बू,गब्बू,रंजीत सागर,अमित कक्कड़ आदि थे।

Skip to content











