पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह की सख्त मिजाजी से अपराधों पर अंकुश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 अब तक कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लापरवाही बरतने के मामले में कर चुके हैं निलंबित

 रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) जनपद ऊधम सिंह नगर के पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह की सख़्त मिजाजी पुलिस के आला अधिकारियों और कर्मचारियों के सर चढ़कर बोल रही है। आपको बता दें कि पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के स्थानांतरण के बाद जिले की जिम्मेदारी पुलिस उपमहानिरीक्षक बरिदरजीत सिंह को सौंपी गई थी। इससे पहले भी बरिदरजीत सिंह इस जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

 

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही उन्हें फिर एक बार ऊधम सिंह नगर जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसके बाद अपने सख्त मिजाज के लिए जाने वाले पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने यह अपना सख्त रवैया अपनाते हुए भर्ष्टाचार पर लगाम कसने का काम शुरू किया। उन्होंने लापरवाह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन पर लगाम कसने का काम शुरू कर दिया। हाल ही में अवैध खनन मामले में वसूली कर रहे दो दारोगाओं सहित तीन अन्य पुलिस कर्मियों को उन्होंने निलंबित कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए थे।

 

जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। वही उनके सख्त मिजाज के चलते जिले में अपराधों में लिप्त अपराधियों को भी बड़ी संख्या में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। इसके अलावा वंचित चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया गया। जिसमें कई संगीन मामलों में फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, और उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया गया। इसके अलावा युवाओं में बढ़ रहे नशें के खिलाफ भी एस एस पी बरिदरजीत सिंह नशा तस्करों के खिलाफ काल बनकर सामने आएं।

 

उन्होंने नशा तस्करों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चला कर दर्जनों नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उनके अधीनस्थों ने उनके हर मिशन में अहम भूमिका निभाई और अपराधियों को पकड़ने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।बरिदरजीत सिंह एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ आई एस एस पुलिस अधिकारियों में शामिल हैं। बताते चलें कि पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने इससे पहले भी जिले में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।उस समय भी अपराध जगत के काल बनकर वह सामने आए थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!