Breaking News

शासकीय कार्यों के लिए डीएम पंत ने आवंटित किए वाहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) शासकीय कार्यो में बाधा न हो तथा शासकीय कार्यो को और अधिक तत्परता से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा सोमवार को जनपद के परगना क्षेत्रों तथा तहसील क्षेत्रों हेतु शासकीय वाहन आवंटित किये गये।

 

कलेक्ट्रेट से शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिलाधिकारी ने बताया जनपद के परगना क्षेत्र खटीमा, सितारगंज, किच्छा, रूद्रपुर, काशीपुर तथा तहसील क्षेत्र खटीमा, बाजपुर, गदरपुर व काशीपुर हेतु कुल 09 शासकीय वाहन सोमवार को आवंटित किये गये है।

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, ओसी कलेक्ट्रेट मनीष बिष्ट, एसडीएम प्रत्युष सिंह, कौस्तुभ मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!