कालाढूंगी (जुबेर आलम) संयुक्त किसान मोर्चा कालाढूंगी (नैनीताल) के किसानो ने चकलुवा कालाढुंगी मे एकत्रित हो कर बैठक की। बैठक मे एतिहासिक किसान आंदोलन की एतिहासिक जीत पर एक, दुसरे को बधाइयां दी । इसके बाद जीत की खुशी पर आपस मे मिष्ठान वितरण कर किसान आंदोलन के साथ अपनी एकता जाहिर कर मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। सरकार से अन्य मागों को तुरंत हल करने के साथ -साथ किसानों को मंडी व अन्य जगहों पर होने वाली समस्यो का निस्तारण तुरंत हो। किसानों के एतिहासिक आन्दोलन की जीत की खुशी मे लोगों ने नारेबाजी की। नारे मे शहीद किसान अमर रहे, सयुंक्त किसान मोर्चा जिन्दाबाद, किसान-मजदूर -मेहनतकशों की एकता जिन्दाबाद,शहीद भगतसिंह अमर रहे, आदि नारे लगाए। कार्यकर्म मे शहीद भगतसिंह का पसंदीदा गीत मेरा रंग दे बसन्ती चोला गाया। कार्यक्रम में गगनदीप,आनंद पान्डे, मोहन मटियाली, रमेश कुवर,शेखर, हरपाल,बब्लू भट्ट, जोगिंदर सिंह,पलविंदर,गुरमीत सिंह, रसपाल,राजवनत,राजवीर, कुलवंत, हरविंद्र, भुवन,अमरत पाल सिंह, निर्मल,गुरमीत सिंह, आदि कई लोग उपस्थित थे।

Skip to content











