उत्तराखण्ड देहरादून

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को वृक्षमित्र डॉ सोनी ने पौधा भेंट कर दी बधाई।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून (भरत सिंह) देहरादून: पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आवास पर मुलाकात की जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी और क्रिसमस ट्री का पौधा उपहार में भेंट किया। मुख्यमंत्री ने डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। और डॉ त्रिलोक सोनी के द्वारा लगातार पौधे उपहार में भेंट किये जाते है उनके द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रियों भारत सरकार, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मेधावी बच्चों तथा समाजसेवियों को पौधे उपहार में भेंट किए गए हैं वे अभी तक पंद्रह सौ से अधिक पौधे ऊंचे वोहदो पर बैठे लोगों को उपहार में भेंट कर चुके हैं उनका कहना है पौधों को भावनाओं से जोड़कर लगाए तभी पौधों का संरक्षण होगा पेड़ पौधे व जंगल बचेंगे तो हमारे पशु पक्षी, वन्यजीव, तथा पानी के जलस्रोत भी बचेंगे समय रहते हमे इसओर ध्यान देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में निरंतर बढ़ती जा रही अपराधिक वारदातों के खिलाफ महिलाओं में मुखर होने लगा आक्रोश……..

Leave a Reply