उत्तराखण्ड रुद्रपुर

माँ को मिलाया मासूम से, जाने कैसे ढूंढ निकाला ढूंढ निकाला ट्रांजिट कैप पुलिस ने गुमशुदा मासूम

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (शम्मी मैहर) ऊधम सिंह नगर पुलिस जहां कोरोना काल में देवदूत बनकर सामने आई है। वहीं हर पीड़ित की मदद के संकट मोचन बनकर है। मामला रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैप थाना क्षेत्र का है। थाना ट्रांजिट कैप में बीते दिन वादिनी दीपिका पत्नी प्रशांत निवासी शिव नगर ट्रांजिट कैंप ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र विशाल जिसकी उम्र महज़ 12 वर्ष है, अपने दोस्त विदमेक राय उम्र 12 वर्ष के साथ पिछली रात से बिना बताए कहीं चले गए हैं। थाना ट्रांजिट कैप पुलिस ने इस मामले में थाने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 150/2021 धारा 365 आई पी सी दर्ज कर गुमशुदा विशाल व विदमेक राय की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल ने गुमशुदा बच्चों के परिजनों के साथ मिलकर स्वयं थाना क्षेत्र में व रुद्रपुर क्षेत्र के रोडवेज स्टेशन व रेलवे स्टेशन में बच्चों की खोजबीन की तो दोनों गुमशुदा बालक विशाल व विदमेक राय रेलवे स्टेशन रुद्रपुर से सकुशल बरामद हो गये। दोनों बच्चों को बाद काउंसलिंग उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महज़ चंद घंटों में थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर लिया इन बालकों के परिजनों ने थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में ट्रांजिट कैप थानाध्यक्ष विनोद फत्र्याल,एस आई प्रदीप शर्मा, सिपाही नीरज भोज,नरेश जोशी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन…….

Leave a Reply