उत्तराखण्ड काठगोदाम

प्रेम विवाह से नाराज़ पिता-पुत्र ने बेटी की हत्या दामाद घायल  

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर– (एम सलीम खान)  नैनीताल जनपद के काठगोदाम थाना क्षेत्र के कालटैक्स में देर शाम हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। प्रेम विवाह से खफा चल रहे मायके वालों ने बेटी को धारदार हथियार से टुकड़ों में काट डाला। वही दामाद पर भी तलवार और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हत्या का आरोप युवती के पिता और भाई पर है, जो फरार है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कांट्रैक्टैक्स निवासी पीड़ित पक्ष के राजा ने बताया कि उसके भाई सलमान ने करीब डेढ़ वर्ष पहले घर के पास रहने वाली कायनात के साथ प्रेम विवाह किया था। कायनात के परिजनों इस प्रेम विवाह से खफा थे। जिसके कारण सलमान इसी क्षेत्र में किराए पर कायनात के साथ रह रहा था। राजा के मुताबिक शुक्रवार शाम सलमान कायनात साथ अपने घर जा रहा था। इसी बीच कायनात और सलमान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान कायनात के पिता और भाई ने दोनों पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। कायनात की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सलमान को गंभीर हालत में डा सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ जगदीश चंद्र के मुताबिक सलमान की मां नसरीन की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की बड़ी मुश्किलें, बोरा के खिलाफ एक और महिला आई सामने......

Leave a Reply