उत्तराखण्ड लालकुआं

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने लालकुआ विधानसभा सीट से की दावेदारी

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ (ज़फर अंसारी) विधानसभा चुनाव को महज कुछ ही महीने बचे हैं ऐसे में राजनेताओं के बीच टिकट पाने और विधायक बनने की लालसा पनपने लगी है अब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने लालकुआ विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी की है उन्होंने लालकुआ विधानसभा से भाजपा टिकट के लिए अपनी दावेदारी की है उनकी दावेदारी से विधानसभा में सियासी पारा चढ़ गया है। यहां लालकुआ के बिन्दूखत्ता स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने लालकुआ से दावेदारी पेश की उन्होंने कहा कि वह 30 सालों से भाजपा में सक्रिय ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे है उन्होंने कहा कि वे पार्टी में मडंल अध्यक्ष से लेकर जिले में कई पद पर रहे है वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर काम कर रहे है। और लालकुआ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भी उन्होंने और उनकी पत्नी ने नगर कि जनता की सेवा की है नगर में चौमुखी विकास कर इतिहास रचा है उन्होंने कहा कि लालकुआ नगर पंचायत को प्रदेश में प्रथम पुरस्कार उन्हीं के कार्यकाल में मिला। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2012 से इस सीट पर दावेदारी कर रहे हैं विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार पार्टी उनके साथ अन्याय नहीं करेगी। और वह लम्बे समय से लालकुआ विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच रहकर उनके दुख सुख में शामिल होकर उनकी समस्या का निस्तारण कर रहा हूं उनके केंद्र और प्रदेश सरकार में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को अवगत काराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित ओर कार्यकर्ता समर्पित पार्टी है पार्टी आलाकमान जिस किसी भी कार्यकर्ताओं को विधानसभा में पार्टी से टिकट देगा वो मान्य होगा तथा सभी कार्यकर्ता मिलकर उसका साथ देंगे उन्होंने दावा किया है कि आगामी 2022 में भाजपा दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी इधर चुनाव से पहले एक बार फिर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान की दावेदारी से सीट पर सियासी पारा चढ़ गया है।

 

Leave a Reply