उत्तराखण्ड ज़रा हटके पंतनगर

पंतनगर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम धामी ने किया स्वागत

पंतनगर/रुद्रपुर – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ ही अंगवस्त्र और नीम करौली महाराज का चित्र भी भेंट किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एयरपोर्ट पर मौजूद जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। इसके बाद दोनों नेता हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए, जहां भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष को शामिल होना था।

नितिन नवीन के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद अनिल बलूनी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू और फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।