उत्तराखण्ड रुद्रपुर

कांग्रेसियों ने किया जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे का विरोध,, सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) रुद्रपुर के डीडी चौक पर 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना (जेपी नड्डा और सीएम धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी काफिले को रोकने की कोशिश)-(बाढ़ प्रभावित परिवारों को गुमराह करने का आरोप लगाया)-(नड्डा और सीएम के खिलाफ नारेबाजी नड्डा धामी वापस जाओ) रुद्रपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर के डीडी चौक पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को लेकर जमकर हंगामा किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों व किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई मांग करते हुए नड्डा और धामी के इस दौरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसियों का कहना था कि विगत दिनों रुद्रपुर में आई बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत के नाम जो चैक वितरित किए गए थे, वह बोन्स  हो रहें हैं। आपदा प्रभावित लोग संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, और अधिकारी कोई बात सुनकर राज़ी नहीं है। वही उन्होंने कहा कि बाढ आने की वजह से तराई के किसानों की फसल बर्बाद हो गई। लेकिन सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित किसानों को कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। वही उन्होंने बाढ़ प्रभावित व्यापारियों को भी सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रुद्रपुर रोडवेज बस स्टैंड के आसपास पिछले लंबे समय से स्थापित दुकानदारों को सरकार उजड़ने का प्रयास कर रही है। जिसे किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेसियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार ने पक्के मकान व कच्चे निर्माण पूरी तरह ध्वस्त क्र दिए हैं। उनके मकानों के पुनः निर्माण का कार्य कराया जाए। वही उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों को जो चैक 3800 रुपए के वितरित किए गए थे, वो नुकसान के विपरीत नाम मात्र सहायता हैं। वही बहुत से परिवारों को यह सहायता उपलब्ध भी नहीं हो पाईं है। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों के पुनः सर्वेक्षण की मांग करते हुए अधिक मुआवजा देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कहा इस आपदा में अनेकों व्यापारियों का भी नुक्सान हुआ है। उनकी दुकानों में बाढ का पानी भर गया। उन व्यापारियों का निरीक्षण कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। वही उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई। कांग्रेसियों ने कहा कि किसानों की रबी फसल की बुवाई की तैयारी चल रही थी। परंतु किसानों को एनपीके खाद उपलब्ध हो पा रही है। जिसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की किसानों को सब्सिडी देकर खाद उपलब्ध कराई जाए। वही उन्होंने कहा कि किसानों ने अपने धान को सरकारी केन्द्रों पर बेचा है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने उनको भुगतान नहीं किया है। जबकि अगली फसल की बुवाई शुरू होने वाली है। इसलिए उनकी फसलों की खरीद का भुगतान किया जाए। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, हरीश बावरा, कांग्रेस किसान नेता अरुण पांडे, युवा कांग्रेस नेता सुशील गाबा, सचिव मुंजाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, महामंत्री राजीव कामरा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि बाबू खान, परवेज़ कुरैशी, नबी रजा,जक्की रज़ा, महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, रामदयाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दलीप अधिकारी, प्रीति साना, उमा सरकार,सरोज रानी,नरेश शर्मा, जुनैद खान, पार्षद रमेश कालड़ा,जीवन प्रसाद, अंजय यादव,प्रिय सरकार, पार्षद प्रतिनिधि मेहबूब अंसारी, सलमान अली, मोहनदास,जीपी सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर में मनाया गया शिक्षक दिवस……..

Leave a Reply