उत्तराखण्ड काशीपुर

आईटीआई पुलिस टीम ने किया खेलने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार

 काशीपुर – (एम. सलीम खान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशनमें और सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी काशीपुर के प्रवेक्षण मे पुलिस टीम ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सट्टे के कारोबार में लिप्त लोगों की सुरागरसी एवं पतारसी करते हुये, आज दिनांक 21/10/2021 प्रदीप भट्ट द्वारा मय हमराही टीम के मुखबिर की सूचना पर स्थान खड़कपुर तिराहे के पास खड़कपुर देवीपुरा से अभियुक्त 1- दारा सिंह पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम खैर उल्लापुर टांडा अफजल जिला मुरादाबाद हाल निवासी म0 न0 94 अपना घर सोसायटी कुंड़ेशवरी थाना काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 51 वर्ष और सोनू उर्फ राजवीर पुत्र पातीराम निवासी खड़कपुर देवीपुरा थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष को सट्टे की खाई बाडी करते हुये गिरफ्तार किया गया,|

 दोनों अभियुक्तगणों के कब्जे से सट्टे में प्रयोग होने वाले उपकरण कुल 2415/- रूपये नकद व 02 सट्टा पर्ची बरामद किये गये है|  प्रदीप भट्ट की फर्द बरामदगी व बरामदा माल के आधार पर थाना हाजा पर FIR No 321 /21 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में प्रदीप भट्ट ,बलवंत सिंह ,कमलनाथ ,रमेश बंगयाल मौजुद रहे |