Breaking News

बत्ती गुल’ के अंधेरे से गूंजा विरोध: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ एकजुट हुआ समाज…. “खटीमा क्षेत्र में सड़कों को मानसून से पूर्व गड्ढा मुक्त करने का कार्य प्रगति पर, 15 मई तक लक्ष्य पूर्ण करने का दावा” नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बर्खास्त फौजी को पौड़ी पुलिस ने दिल्ली से धर दबोचा। स्कूली छात्राओं की सुरक्षा हेतु पिंक यूनिट स्क्वायड ने छात्राओं से मिलकर सुरक्षा के प्रति बढाया उनका आत्मविश्वास। महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां : रेखा आर्य “जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं”

वृक्षों के अवैध तस्करी के अपराध में अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ – (जफर अंसारी) 4 सागौन वृक्षों के अवैध तस्करी से सम्बंधित वन अपराध सं  12/रनसाली/20-21 व 13/रनसाली/20-21 में लिप्त अभियुक्तों भगत सिंह पुत्र सन्ता सिंह ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता व मलकीत सिंह पुत्र  ईकबाल सिंह ,ग्राम पहसैनी ,थाना नानकमत्ता  को पकड़कर माननीय न्यायालय खटीमा में पेश किया गया  जहाँ  से माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया। अन्य अभियुक्तों दर्शन सिंह ,गुरमेज सिंह पुत्र दर्शन सिंह,छिन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह तीनों निवासी ग्राम पहसैनी व  हरजिन्दर सिंह पुत्र मूला सिंह,मंजीत सिंह पुत्र हुकूमत सिंह ,हरचन्द सिंह पुत्र खेम सिंह  सभी निवासी टुकड़ी की  तलाश हेतु घरों में दबिश दी जा रही है।  तस्करी का  मुख्य आरोपी व सरगना दर्शन सिंह है जो अपने बेटों गुरमेज सिंह व छिन्दर सिंह के साथ मिलकर आस पास के गावों के युवकों को लालच देकर तस्करी में शामिल करता है व अपराध को अंजाम देता है। वन टीम द्वारा वन क्षेत्राधिकारी रनसाली श्री प्रदीप धौलाखण्डी के नेतृत्व में  सरगना दर्शन सिंह के घर पर भी दबिश दी लेकिन दर्शन अपने दोनों बेटों के साथ घर से फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी प्रदीप धौलाखण्डी ने बताया की वन टीम में सर्व श्री उप राजिक श्री नवल कपिल ,वन दरोगा  राकेश पन्त, भूपाल देव, कोरंगा,खुशाल सिंह फर्त्याल ,वन बीट अधिकारी नरेन्द्र पाण्डे,गौनिया,जमुनादत्त जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!