![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किच्छा रोड स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम पहुंची जहां उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी कुष्ठ रोगियों को रक्षा सूत्र बांधे और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की, उल्लेखनीय है कि श्रीमती शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार कुष्ठ रोगी आश्रम जाती हैं
और सभी कुष्ठ रोगियों को राखी बांधकर और उन्हें मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना करती हैं इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कुष्ठ रोगी आश्रम के सभी लोगों ने श्रीमती शर्मा का भव्य स्वागत किया यहां श्रीमती शर्मा ने कहा कि वह कुष्ठ रोगियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मना कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करती हैं इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद कालीचरण बाल्मीकि, श्रीमती सरोज रानी, वंदना रस्तोगी, सिया राम कोली ,गब्बर कोली, पप्पू कोली, कोमल, राम कोली, विजय गुप्ता, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)