उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

हर बूथ को सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा में हो रहा है कार्य-भाजपा प्रदेश….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अपने दो दिवसीय जनपद उधम सिंह प्रवास पर आये महेंद्र भट्ट ने रुद्रपुर के एक होटल में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा हमारा राज्य देश मे समान नागरिक सहिता लागू करने की दिशा में पहला राज्य है जिसने कमेटी गठित कर के उस कमेटी को हर जिले में भेजने का कार्य किया गया जो हर धर्म जाति के लोगो से सुझाव लेने का कार्य कर रही है।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पुष्कर धामी की सरकार प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ लगातार कार्य कर रही है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हाल ही में धामी सरकार ने राज्य में धर्मांतरण जैसे गम्भीर विषय पर कड़ा कानून लाकर राज्य की संस्कृति राज्य शांति के वातावरण के लिय महत्वपूर्ण कदम है । वही सरकारी नोकरी में महिला क्षेतिज आरक्षण का कानून लाकर महिलाओं के समान देने की दिशा में एक सरहानीय कार्य किया है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सस्ते में सामान देने से मना करने पर चाकू से हमला, नुमाइश में हुआ विवाद, दुकानदार घायल........

 

उन्होंने ने कहा प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी संगठन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है उन्होंने कहा हरिद्वार में सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन जिस प्रकार रहा है उसी रणनीति पर हम पूरे राज्य में शत प्रतिशत जीत भारतीय जनता पार्टी को हो ऐसी योजना बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आने वाले मन की बात कार्यक्रम व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम इस बार उन बूथों पर भी होंगे जहां भाजपा कमजोर या चुनाव हार गई थी ऐसे बूथों की समीक्षा ओर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन भी वहां किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने कस्बा श्रीनगर में आमजन में सुरक्षा की भावना प्रबल करने एवं सौहार्दपूर्ण माहौल कायम करने हेतु निकाला फ्लैग मार्च......

 

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में हम मनाने जा रहे हैं उत्तराखंड राज्य अटल बिहारी की की देन है और उसी दिशा में उत्तराखंड देश मे सबसे तेज आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय मे उत्तराखंड देश का सबसे विकसित राज्य होगा ऐसा हमारी सरकार का प्रयास हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा जल्द ही हम बूथ तक की सरचना का कार्य पूर्ण कर हर बूथ को सशक्त ओर मजबूत बनाने के लिये कार्य करेगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, अमित नारंग, सुरेश कोली, धीरेश गुप्ता, मयंक कक्कड़, योगेश वर्मा, विवेक दीप,विवेक सक्सेना व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply