उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून

यहाँ बेटा नहीं होने से गुस्साए पिता ने दो मासूम बेटियों की गला दबाकर कर दी बेहरमी से हत्या…..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-बेटा नहीं होने से गुस्साए पिता ने दो मासूम बेटियों की गला दबाकर बेहरमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना देहरादून के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र की केशवपुरी बस्ती की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसके बिहार भागने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि एक घर में दो बच्चियां मृत मिली हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में निरंतर बढ़ती जा रही अपराधिक वारदातों के खिलाफ महिलाओं में मुखर होने लगा आक्रोश……..

पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। बच्चियों की पहचान आंचन (साढ़े तीन साल) और अनुषा (डेढ़ साल) पुत्री जितेंद्र साहनी निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जितेंद्र यहां कबाड़ बीनने का काम करता है।जितेंद्र यहां दोनों बेटियों और मां दुर्गा देवी के साथ रहता था। जबकि उसकी पत्नी रीना झगड़े के कारण घर छोड़कर कहीं चली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की बड़ी मुश्किलें, बोरा के खिलाफ एक और महिला आई सामने......

 

शुक्रवार को जितेंद्र व उसकी मां काम पर गए थे। रात को जब आरोपी की मां दुर्गा देवी घर वापस आई तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार बच्चियों के गले पर निशान हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उनकी हत्या की गई है।

Leave a Reply