Breaking News

वन तस्करों का कहर: वन दरोगाओं पर जानलेवा हमला, बंदूक तोड़ी, कारतूस लूटे, तस्करों की तलाश जारी…. सदन में पहाड़-मैदान विवाद पर गरमाई राजनीति, मंत्री-विपक्ष में तीखी नोकझोंक! विपक्ष का वॉकआउट, मंत्री ने खेद प्रकट किया थत्यूड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, एक भाई की मौत, दूसरा घायल…. बेखौफ वन तस्करों का आतंक! गश्त कर रहे वन दरोगाओं पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश…. निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का तृतीय चरण, स्वच्छ जल, स्वच्छ मन की ओर एक सार्थक कदम…. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में किया उद्घाटन, उन्नत कृषि और नवाचार पर दिया जोर….

रुद्रपुर के पूर्व महापौर रामपाल सिंह के मुखानी मंडल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा शॉल पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर किया उनका स्वागत….. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुदुपुर- भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव की रायशुमारी के लिए नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर रामपाल सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान एवं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी पर्यवेक्षक के रूप में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग मंडल, कालाढूंगी मंडल, लामाचौड़ मण्डल, बिठौरिया मण्डल,मुखानी मंडल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा शॉल पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है।

 

चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी है। कालाढूंगी विधानसभा में पांच मण्डल है जिसमें कालाढूंगी मण्डल,कोटाबाग मण्डल, लामाचौड़ मण्डल, बिठौरिया मण्डल और मुखानी मण्डल हैं। इन मंडलों के नये अध्यक्षों का चयन होना है। बताया गया है कि इस बार 35 से लेकर 45 वर्ष आयु तक के सक्रिय कार्यकर्ता जो की पार्टी के किसी न किसी पद पर पदाधिकारी रहे हो वही भाजपा के मंडल अध्यक्ष बन सकेंगे। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौहान ने बताया कि मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है

 

हर कार्यकर्ता को मौका मिल सके इसलिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ एक-एक करके गोपनीय रूप से उनकी रायशुमारी ली जा रही है मण्डल अध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं की जो भी पसंद होगी उसी को संगठन द्वारा नेतृत्व की बागडोर सौंपी जाएगी। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने बताया कि कालाढूंगी मंडल से मण्डल अध्यक्ष के लिए दो दावेदार , कोटाबाग से सात दावेदार,बिठौरिया मण्डल से सात दावेदार, लामाचौड़ मण्डल से पांच दावेदार और मुखानी मण्डल से सात दावेदारों के द्वारा दावेदारी प्रस्तुत की गई है ।।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!