उत्तराखण्ड खटीमा ज़रा हटके

युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत….

ख़बर शेयर करें -

खटीमा- जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में कांग्रेस विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी के कैंप कार्यालय में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य, जिला महासचिव हिमांशु तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष ललित ज्याला, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा, नानकमत्ता विधानसभा अध्यक्ष तारीक खान तथा उपाध्यक्ष सलमान अली का फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया

 

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर में भौतिक विज्ञान विभाग में स्पेस जर्नी ऑफ इंडिया पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया……

साथ ही एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। स्वागत समारोह के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया तथा पार्टी के हित में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने कस्बा श्रीनगर में आमजन में सुरक्षा की भावना प्रबल करने एवं सौहार्दपूर्ण माहौल कायम करने हेतु निकाला फ्लैग मार्च......

 

वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को मजबूत करने का विश्वास दिलाया। वहीं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बाबी राठौर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सभी लोग एकजुट होकर पार्टी के हित में कार्य करेंगे।

Leave a Reply