उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

,धूमधाम के साथ मनाई गई वाल्मीकि जयंती, निकली शोभायात्रा।

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ नगर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें महर्षि के बताए मार्ग पर चलकर आदर्श समाज के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बताते चले कि यहाँ गुरूवार की सुबह लालकुआँ नगर के वार्ड नम्बर तीन स्थित वाल्मीकि मंदिर में विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। जिसके अपराह्न मंदिर से महर्षि वाल्मीकि, राधाकृष्ण, भगवान श्रीराम आदि की शोभायात्रा निकाली गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  इग्‍नू में जुलाई 2024 सत्र में ऑनलाइन/ प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2024 तक विस्तारित......

वही इसके आलावा वीआईपी गेट स्थित वाल्मीकि मंदिर में पुजा पाठ कर शोभायात्रा निकाली गई जो देर शाम लालकुआँ नगर में पहुंची वही शोभायात्रा में भगवान रूप धरे छोटे बच्चों ने देखने वालों का मन मोहा। शोभायात्रा वीआईपी गेट स्थित वाल्मीकि मंदिर से ट्रासपोर्ट नगर होते हुए कोतवाली चौराहा, रेलवे स्टेशन से गुजरकर दूबारा वाल्मीकि मंदिर लौटी जहाँ वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने विधिवत पूजा कराई जिसके बाद प्रसाद वितरण किया। जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की रनसाली वन रेंज में वन तस्करो ने वन कर्मियों पर झोंके फायर, वन कर्मी को लगी गोली, मुकदमा दर्ज....... 

वही शोभायात्रा में शामिल बच्चों ने आकर्षक नृत्य और करतब भी दिखाए। इस मौके पर वाल्मीकि जयंती समरोह के अध्यक्ष बंटी वाल्मीकि,अखिल भारतीय वाल्मीकि विकास परिषद के अध्यक्ष श्रीपाल वाल्मीकि,अरुण प्रकाश, रंजीत बोरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, कांग्रेस नेता हेमवती दुर्गापाल, सोनू भारती,वरूण वाल्मीकि, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply