ज़रा हटके देश-विदेश

यहाँ हुआ भीषण बस सड़क हादसा,27 लोगों की मौत 17 लोग घायल………

ख़बर शेयर करें -

मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 27 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 17 लोग घायल हो गए। हादसा मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में हुआ। ओक्साका के राज्यपाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  शहर के नामी स्कूल में असम के छात्र से रैगिंग और यौन उत्पीड़न, हॉस्टल में की गई मारपीट से मचा बवाल.....

 

यह है पूरा मामला : विदेशी मीडिया के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बुधवार को बस मेक्सिको सिटी से ओक्साका के ओसोंडुआ शहर जा रही थी।। इस दौरान मैग्डेलेना पेनास्को शहर में सुबह करीब साढ़े छह बजे बस खाई में गिर गई थी। खाई 10 फीट गहरी थी। ओक्साका गवर्नर ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्द कहने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ट्लाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन के कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रहवासियों और नगर पालिका कर्मियों ने भी मौके पर मोर्चा संभाला। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण घायल इलाज के लिए परेशान होते रहे। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक साल का एक बच्चा, 13 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं।

Leave a Reply