उत्तराखण्ड क्राइम सितारगंज

अवैध तमंचे सहित व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।…

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज-(एम सलीम खान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व अवैध असलाहों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु आदेशित किया गया है।

 

उक्त के क्रम में चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पूर्वी उकरौली में रामप्रवेश के घर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अभियुक्त सागर कोहली

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पेयजल संकट पर जल संस्थान के ईई को घेरा.....

 

पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 20 वर्ष को 01 अदद 315 बोर अवैध तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना सितारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 182/2022 धारा 25 (1-ख) क आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  8 से 15 सितंबर तक मनाया जायेगा श्री नंदा महोत्सव…….

—बरामदगी—
01 अदद तमंचा 315 बोर
01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर

—नाम-पता अभियुक्त—
1. सागर कोहली पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 20 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पीड़िता ने मुकेश बोरा की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्मदाह की धमकी, कहा- 24 घंटे में करें गिरफ्तार

—आपराधिक इतिहास—
1- FIR No. 389/2021 धारा 25 (1-B) B Arms Act दर्ज हैं।

Leave a Reply