उत्तराखण्ड सियासत हल्द्वानी

जनता के पास हर पाँच साल में अपने चुने हुवे जनप्रतिधि से हिसाब माँगने का हक है-प्रकाश जोशी..

ख़बर शेयर करें -

लोकसभा क्षेत्र की जनता से प्रकाश जोशी का आह्वान, आप साथ दे तो बदलेंगे लोकसभा के हालात।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के वोट मे है। जनता के पास हर पाँच साल में अपने चुने हुवे जनप्रतिधि से हिसाब माँगने का हक है। वर्तमान सांसद जनता को उनके विकास का हिसाब दे ना कि सार्वजनिक तौर से माफी मांगें। जनता जागरूक है और सही और सक्षम कि पहचान करना जानती है।

 

प्रकाश जोशी ने कहा की जनता एक बार सेवा का मौका दे तो मैं उन्हें निराश नही होने दूँगा। सांसद, संसदीय क्षेत्र के लिए क्या क्या कर सकता है, कर के दिखाऊंगा।
जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जसपुर की जनता का कहना है कि संसद में प्रकाश और विधानसभा में आदेश यही हमारी पहचान होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दस हजार के लालच में गवां दिए साढ़े सोलह लाख रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे की ठगी......

 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट मनोज जोशी ने कहा कि भाजपा के परिवारवाद ने काशीपुर को दिशाहीन नेतृत्व देकर लोगो को छलने का कार्य किया है।
स्व नारायण दत्त तिवारी जी की कर्मभूमि मे इस बार उम्मीदों का प्रकाश अवश्य फैलेगा, लोगो का विश्वास जीतेगा काशीपुर से कांग्रेस जीतेगी।
विधायक हलद्वानी सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस के जनसंपर्क और सभाओं में जनता का उत्साह बता रहा है कि इस बार चुनाव की बागडोर जनता ने अपने हाथों में ली है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दो बेटियों से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम के बहाने दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध……

 

पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा की भाजपा द्वारा अतिक्रमण के नाम पर आम जनमानस को उजाड़ने का जो कार्य किया जा रहा है वो भाजपा के अहंकार और गरीब विरोधी सोच को दर्शाता है।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज हरियावाला (जसपुर) में नुक्कड़ सभा से अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया।
इसके बाद काशीपुर विधानसभा के बासखेड़ा, मदर्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, कालाढूंगी विधानसभा अंतर्गत कालाढूंगी नगर और कमलुवागांजा तथा लालकुंआ नगर, खुरियाखत्ता तथा 2 किलोमीटर आदि क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं और रोड शो के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क किया।

यह भी पढ़ें 👉  8 से 15 सितंबर तक मनाया जायेगा श्री नंदा महोत्सव…….

 

इस दौरान राहुल छिमवाल, संदीप सहगल, अनुपम शर्मा, मुसर्रफ हुसैन, राजू छीना, इंदु मान, योगेश जोशी, अब्दुल कादिर, रवि ढींगरा, वकील अहमद, दीप सती, तारा नेगी, कमल जोशी, संजय बिष्ट, भोला भट्ट जी, नीरज तिवारी, जया कर्नाटक, भागीरथी बिष्ट, विशाल भोजक, राजा फ़र्श्वान, हिमांशु जोशी आदि लोगो ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के जनसंपर्क मे अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply