देश-विदेश नई दिल्ली सियासत

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक राहुल बने रहेंगे अध्यक्ष,पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद हुई बैठक..

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली पांच राज्यों में हार के बाद कांग्रेस कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की सोनिया गांधी ने की। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। हालांकि इस बैठक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी स्वास्थ्य ख़राब होने के वजह से शामिल नहीं हो सकें।

 

कांग्रेस वर्किंग कमेटी में सबसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वहां मौजूद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी की कमान संभाले एवं हार से बिल्कुल नहीं घबराएं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव के दौरान हिंदू मुस्लिम की राजनीति करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी नौकरी जैसे जटिल मुद्दों को पीछे छोड़कर हिंदू मुस्लिम की राजनीति करने में माहिर हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हूजूम मौजूद रहा।

 

उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जमकर नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा के पक्ष में नारेबाजी की। संतुष्ट कांग्रेसियों ने बैठक में नहीं लिया हिस्सा कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य कांग्रेसियों की आंखें सोनिया गांधी और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा पर टीकी रही।इस बैठक में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के वे सभी सदस्य भी मौजूद रहे जिनकी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका तय की गई थी।

 

वही सोनिया गांधी ने पांच राज्यों में आए जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में फिर एक हिंदू मुस्लिम की राजनीति ने अपना काम कर दिखाया। उन्होंने इस जनादेश को स्वीकार करते हुए सभी कांग्रेस नेताओं से आगे की रणनीति पर काम करने की बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा हिंदुत्व की राजनीति को महत्व दिया है।इस बार भी हिंदुत्व की राजनीति करने वालों की जीत हुई है।

Leave a Reply