उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा विक्रय केंद्र का किया गया विधितव शुभारम्भ….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने झंडा विक्रय केंद्र का विधितव शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को इस वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की जमानत पर हाईकोर्ट से बड़ी ख़बर........

देशवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 9 से 13 अगस्त तक देश भर में 25 करोड़ घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत उत्तराखण्ड में 20 लाख घरों में तिरंगे लगाने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तम नगर स्थित गुरूद्वारे डेरा माधोपुर के बाबा नजर सिंह व संगत द्वारा डॉ.रेनू शरण को किया सम्मानित......

 

सक्सेना ने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ जनसामान्य की अधिक से अधिक भागीदारी होनी है तभी इस अभियान का उद्देश्य सार्थक होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक लोगो को इस अभियान से जोड़ें और हर घर में तिरंगा लगाने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सांड़ से टकराए बाइक सवार, एक की मौत और दूसरा गंभीर, हल्द्वानी से अपने घर लौट रहे थे युवक

 

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक तरुण दत्ता, जिला आई टी संयोजक योगेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक, दोनों मंडल अध्यक्ष हरिश भट्ट ,सुशील कुमार यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरबख्श सिंह बग्गा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply