उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी ऋतु खंडूरी निर्विरोध निर्वाचित…..

ख़बर शेयर करें -

 प्रोटेम स्पीकर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पक्ष विपक्ष ने दी शुभकामनाएं

पहली बार किसी महिला को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

देहरादून-(एम सलीम खान) उत्तराखंड में पहली बार किसी महिला को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शनिवार को ऋतु खंडूरी उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष चुनी गई। उन्हें निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। विधानसभा परिसर में प्रोटेम स्पीकर बशीध भगत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  सागौन के वृक्ष काटने पहुंचे एक दर्जन से अधिक वन तस्करों और वनकर्मियों में फायरिंग, दो वन कर्मी घायल……

 

कैबिनेट और विपक्ष के आला सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष को पीठ पर विराजमान किया। उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है।अब तक राज्य गठन के बाद विधानसभा अध्यक्ष पद पुरषों को ही बैठाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन हुआ था। विधायक ऋतु खंडूरी ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बेस अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की नई दरें जल्द होंगी लागू.....

 

वही विपक्ष ने पहले ही बता दिया था कि वह स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं करेगा।महज एक नामांकन पत्र दाखिल होने पर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए ऋतु खंडूरी को निर्विरोध चुना गया। विधानसभा अध्यक्ष बनने के ऋतु खंडूरी ने कहा कि उच्च संसदीय आदेशों और परम्पराओं का निर्वहन होगा। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूर्ण क्षमताओं में उच्च से उच्च संसदीय आदर्शों तथा परम्पराओं का निर्वहन करने की पूरी कोशिश करेगी।

Leave a Reply