उत्तराखण्ड रुद्रपुर सियासत

आज मिलेगा उत्तराखंड को मुख्यमंत्री, भाजपा ने किया अंतिम फैसला

ख़बर शेयर करें -

सुबह दस बजे राजभवन में होगा प्रोटेम स्पीकर का शपथ ग्रहण

11 बजे नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलायी जाएंगी विधानसभा में शपथ

भाजपा विधायक दल तय करेगा सदन के नेता का नाम

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी रहेंगे मौजूद

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) देहरादून उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के सदन के नेता अर्थात मुख्यमंत्री का नाम लगभग लगभग तय हो चुका है।अब महज़ औपचारिक घोषणा आज शाम को हो जाएगी। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  किसके दबाव में मुकेश को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, अहम सुबूतों से भरा पड़ा है आरोपी का मोबाइल

सोमवार यानी आज सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर और को राजभवन में राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शपथ दिलाएंगे। विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा की 47 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। वही सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस के हाथों करारी शिकस्त का शिकार हो गए थे। वही इसी के चलते भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर राजनीति सरगर्मियां जोरों पर थी।

 

वही मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में बैठक दर बैठक का जोरो पर था। सीएम की रेस में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, ऋतु खंडूरी, डॉ रमेश चंद्र पोखरियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम चर्चाओं में था। वही भाजपा सूत्रों की मानें तो सीएम की कुर्सी का मामला धामी और ऋतु खंडूरी के बीच ही निपट गया है। वही इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि इसमें बड़ा फेरबदल हो सकता है। केन्द्रीय नेतृत्व चौंकने वाले फैसले पर अंतिम मुहर लगा सकता है। बीते रविवार को दिल्ली में आयोजित भाजपा की बैठक में अंतिम दौर के मंथन के बाद मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में बड़ी धूमधाम के साथ निकाली जाएगी मां बाल सुंदरी देवी जी की ध्वजा यात्रा…….

 

बंद लिफाफे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम को भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने सुरक्षित कर लिया है।जिसका ऐलान आज शाम को कर दिया जाएगा। वही पर्यवेक्षक के रूप में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी भी बीते रोज देहरादून पहुंच गए हैं। वही विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा सूत्रों के मुताबिक सीएम के पद अनिल बलूनी की ताजपोशी हो सकती है। लेकिन इसमें कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम की भी अटकलें लगाई जा रही है। फिलहाल मुख्यमंत्री को लेकर आज शाम तक असमंजस की स्थिति पर विराम लग जाएगा।

Leave a Reply