उत्तराखण्ड देहरादून सियासत

चंपावत उप चुनाव-कांग्रेस ने सीएम धामी के सामने निर्मला गहतोड़ी को चुनावी रण में उतारा….

ख़बर शेयर करें -

नौ मई को नामांकन दाखिल करेंगे सीएम धामी कांग्रेस ने पहली बार चंपावत सीट से महिला को उतारा मैदान

देहरादून-(एम सलीम खान) चंपावत उप चुनाव का दंगल शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं।इस सीट के लिए कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने पहली बार इस सीट से किसी महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। फ़रवरी माह में चुनावों में भी कांग्रेस की ओर से हेमेश खर्कवाल उम्मीदवार थे।उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनाईं गई निर्मला गहतोड़ी मुख्य चुनाव में भी दावेदार थीं। गहतोड़ी कांग्रेस कमेटी की पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन…….

 

उत्तराखंड में अब तक हुए चार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने हमेशा हेमेश खर्कवाल के रूप में एक ही चेहरे पर दाव लगाया था, जबकि भाजपा चंपावत विधानसभा क्षेत्र से अब तक केवल दो बार ही महिलाओं को टिकट दे चुकी है, और दोनों बार महिला उम्मीदवार भाजपा की ओर से थी।साल 2007 में भाजपा ने बीना महराना को चुनावी मैदान में उतारा था, और उनकी जीत भी हुई थी। चुनाव जीतने के बाद उन्हें भुवन चंद्र खंडूरी ने मंत्रिमंडल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विकास मंत्री बनाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सरकारी अस्पतालों में सस्ता हुआ इलाज, एक्सरे से लेकर सीटी स्कैन तक का देना होगा कम शुल्क.......

 

साल 2012 में भाजपा ने पूर्व पार्टी जिलाध्यक्ष हेमा जोशी को टिकट देकर चुनावी रण में उतारा और वह तीसरे स्थान पर आईं थी। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ म ई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उत्तराखंड क्रांति दल एवं आप पार्टी की ओर से अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस और भाजपा के बरचास्व की यह लड़ाई कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी।अब देखना यह है कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन उप चुनाव में साम दाम दण्ड भेद का भरपूर इस्तेमाल कर जीत हासिल करेंगे,या कांग्रेस प्रत्याशी उनके मुकाबले में किस तरह इस रण में जीत हासिल करेगी।

Leave a Reply