![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
लालकुआं-इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के लालकुआं डिपो में कोऑपरेटिव सोशल रिस्पांस के तहत ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। जानकारी देते हुए डिपो प्रबंधक आरएस रावत ने बताया कि सीनियर डिपो मैनेजर मयंक गोयल और स्वर्गीय बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक हल्द्वानी की देखरेख में रक्तदान कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इंडियन ऑयल द्वारा सीएसआर के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाता रहता है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया और युवाओं से अपील की है
कि यदि कोई स्वस्थ व्यक्ति है तो वह रक्तदान कर सकता है और यह कार्य अवश्य करना चाहिए क्योंकि जिसे खून की आवश्यकता होती है वही इसके बारे में समझ सकता है इसीलिए रक्तदान करके एक दूसरे की मदद करना सरहनी कार्य है। इस दौरान उन्होंने इंडियन ऑयल स्टाफ और ब्लड बैंक के चिकित्सकों को भी धन्यवाद दिया।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)